सामग्री पर जाएँ

मेघालय कय जिले

विकिपीडिया से

मेघालय राज्य के तीन मंडलों में कुल ११ जिले हैं।

२१ जनवरी १९७२ को मेघालय राज्य का गठन असम राज्य के २ जिलों, जयंतिया हिल्स और संगठित गारो तथा खासी हिल्स से हुआ। नया राज्य बनने पर गारो हिल्स तथा खासी हिल्स को अलग जिलों का दर्जा दिया गया। इस प्रकार राज्य में तीन जिले थे; जयंतिया, गारो तथा खासी।

२२ अक्टूबर १९७६ को गारो हिल्स जिले का विभाजन कर पूर्वी गारो हिल्स जिला और पश्चिमी खासी हिल्स जिले का, और इसके ६ दिन बाद २८ अक्टूबर १९७६ को खासी हिल्स जिले का विभाजन कर पूर्वी खासी हिल्स जिला और पश्चिमी खासी हिल्स जिले का गठन किया गया।

४ जून १९९२ को का पुन: विभाजन कर पश्चिम गारो हिल्स जिले से दक्षिण गारो हिल्स जिले का, और खासी हिल्स जिले में से री-भोई जिले का निर्माण किया गया। २०१२ में पूर्व गारो हिल्स जिले से उत्तर गारो हिल्स जिले का, पश्चिम खासी हिल्स से दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले का, और पश्चिम गारो हिल्स जिले से दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिले का गठन हुआ, और साथ ही जयंतिया हिल्स के विभाजन के बाद २ नए जिले अस्तित्व में आये, पश्चिम जयंतिया हिल्स जिला और पूर्व जयंतिया हिल्स जिला।

जिला मुख्यालय जनसंख्या (२००१ के अनुसार) क्षेत्रफल (किमी) घनत्व (/किमी) मानचित्र
पश्चिम जयंतिया हिल्सजोवाई२,७०,३५२१,६९३१६०100px
पूर्व जयंतिया हिल्सखलीहृयत१,२२,४३६२,१२६१५०100px
पूर्वी खासी हिल्सशिलांग८,२५,९२२२,७५२३००100px
पश्चिम खासी हिल्सनांगस्टॉइन२,९४,११५५,२४७५६100px
दक्षिण पश्चिम खासी हिल्समवक्यर्वत१,१०,१५२१,३४१८२100px
री भोईनोंगपोह१,९२,७९५२,३७८८१100px
उत्तर गारो हिल्सरेसुबेलपाड़ा१,१८,३२५१,११३११०100px
पूर्वी गारो हिल्सविलियमनगर२,४७,५५५२,६०३९५100px
दक्षिण गारो हिल्सबाघमारा९९,१०५१,८५०५४100px
पश्चिम गारो हिल्सतुरा५,१५,८१३३,७१४१४०100px
दक्षिण पश्चिम गारो हिल्सअम्पति१,७२,४९५८२२२१०100px

खाँचा:मेघालय के जिले