सेनापति जिला

विकिपीडिया से
सेनापति ज़िला
Senapati district
मानचित्र जवनेम सेनापति ज़िला Senapati district हाइलाइटेड हय
सूचना
राजधानी : सेनापति
क्षेत्रफल : 3,271 किमी²
आबादी(2011):
 • घनत्व :
4,79,148
 146/किमी²
उपविभागन कय नांव: प्रशासनिक क्षेत्र
उप विभागन कय गिनती: ?
खास भाषा कुल: मेइतेइ, पोउला


सेनापति भारत के मणिपुर राज्य का एक ज़िला है। सेनापति ज़िले का मुख्यालय है।[१]

व‍र्णन[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करैं]

सेनापति जिला मणिपुर के उत्त्तरी भाग में स्थित है जो नागालैण्ड की सीमा पर पड़ता है। यह जिला पूरी तरह से पहाड पर बसा है। इसके बीचों-बीच राष्ट्रीय राजमार्ग ३९ से गुजरता है। पहाड होने के कारण यहां चा‍रों तरफ हरियाली है। इसके बीचों-बीच इम्फाल नदी भी बहती है।

प्रमुख स्थान[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करैं]

कौब्रु पहाड यह यहां के प्रमुख पहाडों में से एक है। इसकी ऊंचाई लगभग २००० मी है। इसे यहां के लोग पवित्र स्थान मानते हैं और गर्मियों पर यहां चढते है। सर्दियों में यहां बहुत ठण्ड रहती है। इस पर्वत पर चढना लोग शुभ मानते हैं। गर्मियों में लोग झुण्ड बनाकर इसपर चढते हैं। लोगों का कहना है कि यहां पाण्डवों का आना हुआ था। यहां पर एक सुरंग भी है जिसमें लोगों को घुसना शुभ माना जाता है। इस पहाड पर चढने का मुख्य रास्ता मोट्बुंग नामक गांव से है।

कौब्रु लैखा यह एक शिव मन्दिर है। यह सेनापति से इम्फाल जाते वक्त्त NH-39 पर बीच में पड़ता है। यह मन्दिर इम्फाल नदी के किनारे पड़ता है। यहां की शिवरात्रि मणिपुर भर में विशेष माना जाता है। इस दिन यहां के सब बिहार निवासी एकत्रित होते हैं और शिव की पुजा करते हैं। कहते हैं कौब्रु पहाड में शिवलिंग पर चढाया गया दुध यहां के शिवलिंग पर गिरता है। लोग यहां के क्षेत्रिय कांवड में भी यहां आते हैं।

कांपोक्पी यह यहां की प्रमुख नगरों में से एक है। यह भी NH-39 के किनारे पड़ता है। इम्फाल नदी यहां से निकलती है। यहां से सेनापति और इम्फाल विपरित दिशाओं में २५ किमी दूर पडते हैं।

माओ गेट यह मणिपुर और नागालैण्ड के बोर्डर में पड़ता है। यहां से मणिपुर की सीमा प्रारम्भ होती है। यहां के निवासी नागा हैं। यह पहाड पर स्थित होने के कारण यहां पर बहुत ठण्ड पडती है। यहां से पहाडों के नजारें देखने लायक हैं।

कुछ गांव[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करैं]

मोट्बुंग यह दक्षिणी सेनापति में पड़ता है। यह घाटियों मं स्थित है। यह एक पहाडी बाजार है जो मंगलवार और शुक्रवार को खुलता है। यहां कुकी, मितै, नेपाली लोग रहते हैं। यहां के कुछ मुख्य स्कूलों में Baptist High School,Apex Christian High School हैं। यहां से इम्फाल तक के लिए बस चलती हैं।

चारहजारे यह मोट्बुंग से एक किमी की दूरी पर स्थित है। यह नेपालियों का गांव है। इसके किनारे कुकी जनजाति का भी गांव है। यहां दो स्कूल हैं - सनातन संस्क्रित विद्यालय और Ideal English High School। यह मेरा भी गांव है।

सपरमैना

मारम

तोक्फान

इन्हें भी देखें[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करैं]

बाहरी कड़ियाँ[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करैं]

सन्दर्भ[सम्पादन | स्रोत सम्पादित करैं]

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. अभिगमन तिथि 2011-09-30.

खाँचा:मणिपुर के जिले