विकिपीडिया:स्वशिक्षा/पंजीकरण

विकिपीडिया से
स्वशिक्षा‎   सम्पादन   रूपरंग   विकिपीडिया जोड   सन्दर्भ अउर स्रोत   वार्तालाप पृष्ठ   ध्यान राखा जाय   पंजीकरण   जात जात

विकिपीडिया पर आपका एक विकिनाम चुनकर पंजीकरण करना अनिवार्य नहीं है और आप इसके बग़ैर भी लेखों में अपना योगदान दे सकते हैं। फिर भी, पंजीकरण करने के बहुत से फ़ायदे हैं:

  • आप नए लेख बना पाएँगे।
  • अपना खाता खोलने से आपको कई सुविधाएँ मिलेंगी, जैसे कि संपादन करते हुए लेख का स्थानांतरण या नाम बदलने की अनुमति और विकिपीडिया को अपने पसंद के अनुसार रूप-रंग में देखने की क्षमता। आप एक ध्यानसूची भी बना सकते हैं और उसमें दर्ज किसी भी लेख में कोई भी परिवर्तन होने पर आपको फ़ौरन उसका पता चल जाएगा।
  • ग़ैर-पंजीकृत योगदानकर्ताओं को उनके कंप्यूटर के आई॰पी॰ (IP) पते से जाना जाता है। जब वे विकिपीडिया के किसी लेख में या किसी वार्ता या संवाद पृष्ठ पर कुछ बदलते हैं तो यही पता उस पन्ने के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाता है और विश्व में किसी के द्वारा भी देखा जा सकता है। विकिनाम इस्तेमाल करने से आपका पता सबसे छुपा रहता है और अपनी गोपनीयता बनाए रखने के लिए यह एक बहुत बढ़िया साधन है।
  • जब आप अन्य सदस्यों से बातचीत करते हैं तो वह आपका विकिनाम ही याद रख सकते हैं। किसी का आई॰पी॰ पता याद रखना कठिन है। इसलिए अगर आप बहुत वार्ताओं में भाग ले रहें हैं और लेखों में योगदान दे रहें हैं, तो अच्छा है के पंजीकृत होकर अपने विकिनाम के ज़रिये अपनी पहचान बनाएँ। अक्सर सदस्यों को किसी पंजीकृत सदस्य द्वारा दिए गए योगदान और सुझावों पर ज़्यादा भरोसा होता है।
  • कुछ पृष्ठों में यह रोक लगाई गई होती है के केवल स्थापित सदस्य ही उनमें बदलाव कर सकते हैं। सभी पंजीकृत सदस्यों को जिनका खाता कम-से-कम चार दिनों तक खुला हुआ हो और जिन्होनें कम-से-कम दस सम्पादन किये हों, खुद-ब-खुद स्थापित सदस्य बना दिए जाते हैं।
  • विकिपीडिया पर वरिष्ठ सदस्य, प्रबंधक, उत्पात नियंत्रक, वग़ैरह बनाने के लिए भी पंजीकरण आवश्यक है।

अगर आप पंजीकरण करते हैं तो कृपया ऐसा विकिनाम और पासवर्ड चुने जो आप भूलेंगे नहीं। अगर आप इन्हें भूल सकते हैं तो पंजीकरण करते समय अपना ईमेल पता भी दे दें, ताकि भूलने पर आपको अपना विकिनाम और पासवर्ड दुबारा मिल सके। फ़िक्र न करें, आपका ईमेल पता कोई अन्य सदस्य या पाठक नहीं देख पाएगा।

पंजीकरण कैसे करें[स्रोत सम्पादित करैं]

पंजीकरण के लिए यहीं ऊपर के डब्बे में या किसी भी पन्ने के ऊपर की दाई तरफ़ मौजूद सदस्य प्रवेश करें / नया खाता बनाएँ वाले जोड़ पर क्लिक करें।

एक बार किसी विकिनाम के साथ पंजीकृत होने के बाद यह नाम आसानी से बदला नहीं जा सकता, इसलिए अपने लिए कोई अच्छा सा नाम चुने। कोई ऐसा नाम न चुने जिस से अन्य सदस्यों को भ्रम हो, जैसे की "विकिपीडिया महाप्रबंधक"। ऐसा नाम भी न चुने जो किसी अन्य सक्रीय सदस्य से इतना मिलता हो कि लोगों को भ्रम हो के आप वही व्यक्ति हैं।



स्वशिक्षा समाप्त हुई, लेकिन जात-जात इहो देखी लेओ