विकिपीडिया:स्वशिक्षा/सन्दर्भ

विकिपीडिया से
स्वशिक्षा‎   सम्पादन   रूपरंग   विकिपीडिया जोड   सन्दर्भ अउर स्रोत   वार्तालाप पृष्ठ   ध्यान राखा जाय   पंजीकरण   जात जात

विकिपीडिया की नीति है कि "अगर आप किसी लेख में जानकारी जोड़ते हैं या अन्य कोई भी नईं जानकारी देते हैं,तो उसमें अपने स्रोतों का उल्लेख अवश्य करें, क्योंकि असंदर्भित जानकारी को यहाँ से हटाया जा सकता है"। सन्दर्भों को सम्मिलित करने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें लेख लिखने में उचित स्थान पर शामिल करें, यानि कि "इनलाइन स्रोत" बना लेना। इस से कोई भी संपादक और पाठक आपके द्वारा लिखे गए तथ्य की स्वयं जाँच कर सकता या सकती है। पक्का कर लें कि जो स्रोत आपने प्रयोग किये हैं या किया है वह विश्वसनीय और प्रामाणिक है। आपका स्वयं या किसी संस्था द्वारा पक्षपात (या संभावित पक्षपाती) की भावना से या व्यक्ति द्वारा पक्षपात की भावना से लिखा गया स्रोत विकिपीडिया पर मान्य नहीं है।

चरण-टिप्पणी वह होती है जो पन्ने के नीचे (यानि पृष्ठ-चरण में) नज़र आये। ऐसे सन्दर्भ आप अपने स्रोत के इर्द-गिर्द "ref" के टीके लगाकर आसानी से लिख सकते हैं। कुछ इस तरह:

<ref>आपका स्रोत</ref>

अगर आप चरण-टिप्पणी डाल रहे हैं तो विकिपीडिया के सॉफ्टवेयर को यह बताने की ज़रूरत है ताकि वह लेख के अंत में सन्दर्भों की सूची बना सके। इसके लिए लेख के अंतिम हिस्सों में इनमें से एक चीज़ लिख दें:

== सन्दर्भ == {{टिप्पणीसूची}}

यह पाठ "इन्हें भी देखें" वाले भाग से नीचे और "बाहरी कड़ियाँ" वाले भाग से ऊपर होनी चाहिए। यह पाठ सॉफ़्टवेयर द्वारा स्वचालित रूप से सभी इनलाइन स्रोतों की सन्दर्भ-सूची में परिवर्तित कर दिया जाता है।

जब आप अपना संपादन सहेज लेंगे तो "ref" वाले टीके आपके स्रोत को एक चरण-टिप्पणी में बदल देंगे (जो एक छोटी सी संख्या की तरह आपकी लिखाई में ऊपर नज़र आएगा, बिलकुल इस तरह[1]) और स्रोत की जगह जो भी लिखा होगा वह नीचे सन्दर्भों वाले भाग की सूची में सम्मिलित हो जाएगा।

अगर जो स्रोत आप डाल रहें हैं वह किसी बाहरी वेबसाईट के लिए एक कड़ी (लिंक) है, तो उस वेबसाईट का पता (URL) एक-एक चकोर ब्रैकेट के बीच उसके शीर्षक के साथ डाल दें। पढ़ने में यह एक कड़ी की तरह दिखेगा, जैसे:

<ref>[http://www.webdunia.com/newslocation.html वेबदुनिया में एक ख़बर]</ref>

हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, किसी चरण-टिप्पणी में URL पते के अलावा और भी जानकारी देना अच्छा होता है। यह चरण टिप्पणी को पूर्ण बनाता है एवं स्रोत के URL के बदल जाने की स्थिति में नया URL ढूँढने में मदद भी करता है:

<ref>ख़बर के लेखक का नाम, [http://www.webdunia.com/newslocation.html "ख़बर का शीर्षक"], ''वेबदुनिया'', तिथि</ref>

क्योंकि वेबसाइटें अपने लिंक में फेर-बदल करती रहती हैं, इसलिए किसी चरण-टिप्पणी में बिना शीर्षक के केवल URL पता न लिखें। अगर पता बदल गया और शीर्षक व अन्य जानकारी है तो अन्य संपादक उसका नया पता ढूँढ लेंगे। अगर केवल URL पता ही है और वह बदल जाए तो आपकी चरण-टिप्पणी बेकार हो जाएगी और हटानी पड़ सकती है। ध्यान रखें कि ब्लॉग और सामाजिक नेटवर्क जैसी वेबसाइट जिस पर कोई कुछ भी लिख सकता है, विश्वसनीय स्रोत नहीं हैं। यह भी ध्यान रखें के यह बिलकुल ज़रूरी नहीं है के आपका स्रोत कोई वेबसाइट हो। यह कोई छपी हुई पुस्तक, पत्रिका, ग्रन्थ या फ़िल्म भी हो सकती है। अगर ऐसा है तो "ref" टीकों के बीच उसके बारे में जानकारी दें, जैसे:

<ref>डॉ. सतीश गोयल, ''कैंसर: कारण और निवारण'', पृष्ठ 51-53, डायमण्ड पॉकेट बुक्स (प्रा.) लि., 2004</ref>

बाहरी कड़ियाँ(अन्य वेबसाइट लिंक)[स्रोत सम्पादित करैं]

विकिपीडिया में कई लेखों में एक "बाहरी कड़ियाँ" या "बाह्य सूत्र" या "अन्य वेबसाइट लिंक" नाम का विभाग भी होता है। इसमें कुछ चुनी हुई वेबसाइटों के लिए जोड़ या सहायक सामग्री लिंक या अन्य रूप में होनी चाहिए जिसमें लेख के विषय से सम्बंधित दिलचस्प और उच्च-कोटि की मूल्यसंवर्द्धित जानकारी मिले जो लेख में पहले से नहीं हो। उदाहरण के लिए:

[http://www.example.com/ औपचारिक वेबसाईट]

जो पढ़ने में ऐसी दिखेगी:

औपचारिक वेबसाईट

यह एक लम्बी सूची नहीं होनी चाहिए और कुछ चुनी हुई कड़ियाँ(वेबसाइट लिंक) ही हों तो अच्छा है। इसमें कोई पाक्षिक वेबसाईट का लिंक देने का प्रयत्न न करें। यहाँ किसी व्यापारिक या निजी फ़ायदे की वेबसाईट के लिए कोई लिंक या जोड़ या सहायक सामग्री डालना सख़्त वर्जित है।